भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश में 1000 आदिसासी गांव में मनाएगा हूल दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड के 1000 जनजाति गांव में 30 जून को हूल दिवस मनाएगा। इसकी तैयारी को लेकर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई।

इस मौके पर मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि हूल क्रांति जनजाति समाज की प्रेरणा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा सम्मान देने का काम  किया है। उनका प्रयास है कि जनजाति क्रांतिकारियों की जीवनी को नई पीढ़ी समझ पाए।

डॉ उरांव ने कहा कि मोर्चा हूल दिवस के दिन मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में 1000 आदिवासी गांव मे कार्यक्रम आयोजित कर सिद्धो-कान्हो को श्रद्धांजलि देगा। उनकी जीवनी के बारे में जानकारी देने का काम करेगा, ताकि नई पीढ़ी अपने पूर्वजों के संघर्ष एवं बलिदान को अच्छी तरह से समझ सके।

इस मौके पर एडवर्ड सोरेन, रामकुमार पाहन, बिंदेश्वर उरांव, आनंद मुर्मू, प्रेम बड़ाईक, रवि मुंडा, राजेन्द्र मुंडा, सुलेन गाड़ी सहित अन्‍य उपस्थित थे।