तेज आंधी और तूफान से गोमिया में महिला गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। जिले के गोमिया एवं आसपास के क्षेत्र में अचानक आए तेज आंधी, तूफान और बारिश से काफी क्षति हुआ है। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड निवासी सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी सरयू प्रजापति की पत्नी यशोदा देवी क्वार्टर के आंगन में कुछ सामान लेने बाहर निकली थी। उसी वक्‍त सेमल का पेड़ उसके ऊपर गिर गया।  इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल उसे आर्डियर अस्पताल आईईएल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया।

इसी प्रकार गंझूडीह गांव के अंकित कुमार के घर में लगा निजी कंपनी का टावर गिर गया। इससे किसी तरह की कोई क्षति नहीं हुई। हालांकि एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। वहीं बिजली के तार पर पेड़ गिर जाने के कारण बिजली गुल हो गई है।