कोरोना महामारी से निजात दिलाने की मांगी मन्‍नत

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखण्ड में कोरोना महामारी से मौत का सिलसिला जारी है। कई मीडिया कर्मी, नेता, मंत्री, किसान, मजदूर अभी भी इसके चंगुल में हैं। इस महामारी में किसान और मजदूर कठिन परिस्थि‍ति‍ से गुजर रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र गुप्ता व अन्य कई कार्यकर्ता भी इस महामारी से जूझ रहे हैं।

इस महामारी की चपेट में लोग नहीं आएं, इसके लिए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दूबे ने प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल में पहुंचकर माता रानी के दरबार में पूजा अर्चना की। सभी को शीघ्र स्वस्थ करने की कामना की। इस रोग से झारखंड सहित देश-दुनिया को निजात दिलाने की मन्नत भी मांगी।

दूबे ने कहा कि जान है तो जहान है। इस महामारी का कोई इलाज नहीं। खुद से सभी लोग अपना संयम रखें। बहुत जरूरी होने पर घर से बाहर निकले। मास्‍क जरूर लगायें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें। कोरोना की वैक्‍सीन भी जरूर लें।