झामुमो के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक हारू रजवार नहीं रहे

झारखंड
Spread the love

धनबाद। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हारू रजवार का बुधवार को निधन हो गया। धनबाद स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर गोमिया के पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद और बबीता देवी ने शोक संवेदना प्रकट की है।

प्रसाद ने कहा कि हारू रजवार जनता की समस्याओं को मुखर होकर उठाते थे। लोगों के हर सुख-दुख में दिन रात खड़े रहते थे। पार्टी की नीतियों को गांव-गलियों तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करने का काम किया। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनके निधन पर दुख जताया। उन्‍होंने कहा कि झामुमो परिवार में अभिभावक समान, पूर्व विधायक हारू रजवार के निधन की सूचना सुन मर्माहत हूं। हारू दा का यूं चले जाना मेरे और हमारे दल के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति, एवं परिजनों व हम सब को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।