रांची। कोरोना के कहर के बीच झारखंड में निजी अस्पतालों की मनमानी भी बढ़ने लगी है। आये दिन मरीजों से मनमानी राशि वसूलने की खबर आती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने निजी अस्पतालों पर नकेल कस दिया है। निजी अस्पतालों में कोविड के उपचार के लिए रेट तय कर दिया है।
सरकार ने जिलावार यह राशि तय की है। प्रत्येक दिन के लिए यह राशि निर्धारित की गई है। इसमें पीपीई कीट और सुरक्षा के अन्य उपकरण भी शामिल हैं। सरकार ने लोगों से अपील की है कि तय राशि से निजी अस्पतालों द्वारा अधिक पैसा मांगने पर इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 104 पर करें। यह नंबर 24 घंटे काम करता है।
शिकायत आने के बाद राज्य सरकार उन अस्पतालों पर कार्रवाई करेगी। इस क्रम में उसका लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मनमानी करने वाले निजी अस्पतालों को चेतावनी दे चुके हैं। उन्हें अपनी हरकत से बाज आने को कहा है।
अस्पतालों की तय राशि
