रांची। कोविड महामारी के चलते मरीजों को ऑक्सीजन की अतिरिक्त आवश्यकता पड़ रही है। इसे देखते हुए झारखंड की राजधानी रांची स्थित नागरमल मोदी सेवा सदन ने 200 लीटर प्रति मिनट क्षमता का एक अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट लगाया है। इसका उद्घाटन सेवा सदन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सरावगी एवं ‘संजीवनी वी केयर’ (स्वयसेवी संस्था) के अध्यक्ष अंचल किंगर ने किया। इससे मरीजों को हाई फ्लो मशीन से ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति की जा सकेगी। यह शुक्रवार से कार्यरत हो गया है।
यह उद्घाटन कार्यक्रम गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाईन हुआ। इस अवसर पर संजीवनी वी केयर के अध्यक्ष अंचल किंगर, पूर्व अध्यक्ष पुनीत पोद्दार, राजेश सरावगी, प्रवीण मुरारका, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष शिव शंकर साबू व पूर्व अध्यक्ष राज कुमार मारू भी उपस्थित थे। मौके पर किंगर सहित वरीय उपाध्यक्ष पुनीत सरावगी व ऑक्सीजन प्लांट के सदस्य इंचार्ज अरूण खेमका ने भी अपने विचार रखें।
कोविड केयर इंचार्ज आशीष मोदी, सह सचिव वेद बागला, पवन शर्मा, विजय साबु, डॉ शीलमणी व अन्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन सचिव अरूण छावछरिया और कार्यक्रम का संचालन मेडिकल बोर्ड चेयरमैन अजय मारु ने किया। ऑक्सीजन प्लांट समाजसेवी संस्था संजीवनी वी केयर के आर्थिक सहयोग से लगा है।