तमिलनाडु : स्टालिन की कैबिनेट में ‘गांधी-नेहरू’ भी लेंगे शपथ, जानिए क्‍या है माज़रा

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

तमिलनाडु। आपको यह बात हैरान कर सकती है, पर खबर बिल्‍कुल सच्‍ची और पक्‍की है। जी हां। कल तमिलनाडु में सीएम स्‍टालिन के साथ ही ‘गांधी-नेहरू’ भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। बात को और न घुमाते हुए हम आपको बताते हैं कि आखिर यह होगा कैसे। दरअसल, मंत्रियों की सूची में आर गांधी और केएन नेहरू का भी नाम शामिल है। केएन नेहरू को नगर पालिका प्रशासन मंत्री होंगे। वहीं आर गांधी को हस्तशिल्प और कपड़ा मंत्री बनाया जा रहा है।

डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन 7 मई को सुबह नौ बजे तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। स्टालिन ने 34 मंत्रियों के नाम की सूची जारी कर दी है, जिसे राज्यपाल ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। डीएमके के विधायक एम.ए. सुब्रमण्यम को स्वास्थ्य मंत्रालय, दुराईमुरुगन को जल मंत्रालय दिया जाएगा। एक दिन पहले पांच मई को ही तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया और सरकार बनाने का न्योता दिया। राजभवन द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी. शपथ ग्रहण राजभवन परिसर में सात मई को सुबह नौ बजे होगा।