विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चंद्रपुरा गांव निवासी डॉ इन्द्रेश्वर तिवारी का निधन हाई अटैक से हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे की है। उन्हें गुरुवार को अटैक आया था। इसके बाद परिजनों ने उन्हें रांची के राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया थे। यहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।
उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे प्रखंड में शोक का लहर दौड़ गयी। डॉ तिवारी गढ़वा सदर अस्पताल में 1988 से 1997 तक चिकित्सक के रूप में और 2004 से 2006 तक सीएस के पद पर कार्यरत थे। डॉ तिवारी 2009 में उप निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं), रांची के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपने जीवन काल में एक समाजसेवी के रूप में भी योगदान दिया।