नहीं रहे संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री डॉ एचएच रहमान, दिल्ली में सुपुर्द-ए-खाक

झारखंड बिहार
Spread the love

संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री सह हजारीबाग के भूतपूर्व विधायक डॉ एचएच रहमान्नहीं रहे। उनका निधन रविवार की देर रात करीब दो बजे नई दिल्ली में हो गया। वे अपने परिजनों के साथ नई दिल्ली में ही रह रहे थे। सोमवार को दिन के 11 बजे दिल्ली स्थित जामिया कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

रहमान साहब वर्ष 1985 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में हजारीबाग से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उस वक्त उन्हें संयुक्त बिहार में कानून सिंचाई और वक्फ मामलों का मंत्री बनाया गया था। रहमान साहब के निधन पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गहरा प्रकट करते हुए उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। विधायक ने कहा कि रहमान साहेब एक अच्छे जननेता के साथ नेकदिल इंसान भी थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।