‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, घर पर हुए क्वारंटीन

खेल
Spread the love

भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। महान धावक 91 साल के मिल्खा सिंह में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं, लेकिन टेस्ट पॉजिटिव आने के चलते उन्होंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। मिल्खा ने कहा, ‘हमारे कुछ हेल्पर पॉजिटिव पाए गए हैं, लिहाजा परिवार के सभी सदस्यों की जांच कराई गई। सिर्फ मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया और मैं हैरान हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और कोई बुखार या कफ नहीं है।

मेरे डॉक्टर ने बताया कि तीन चार दिन में ठीक हो जाऊंगा। मैंने कल जॉगिंग की।’ उनके परिवार का कोई और सदस्य पॉजिटिव नहीं पाया गया है, जिनमें उनकी पत्नी और भारत की पूर्व वॉलीबॉल कप्तान निर्मल कौर शामिल हैं। खेलों में उनकी शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े पुरस्कार पद्मश्री से नावाजा गया है। मिल्खा के बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह दुबई में हैं और वह इसी सप्ताह स्वदेश लौटेंगे।