मुंबई। भोजपुरी फिल्म अभिनेता सूरज सम्राट की फिल्म ‘पावर ऑफ किन्नर’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इसमें सूरज सम्राट किन्नर के किरदार में पीठ किये हुए हाथ में बंदूक लिए खड़े हैं। चेहरे पर गुस्सा है। इसके सोशल मीडिया पर शेयर होते ही लाइक, शेयर और कमेंट की बरसात होने लगी। सूरज सम्राट के प्रशंसकों को इस फिल्म का काफी समय से इंतजार रहा है।
फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक हसन गद्दी ने बताया कि उनकी कोशिश हमेशा से ही भोजपुरी में अलग और बेहतर करने की रहती है। इसका परिणाम है कि वे किन्नर समुदाय पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में किन्नर समाज के संघर्ष और जीवन को फिल्माया गया है। जो अन्य फिल्मों में किन्नर समाज के लोगों की कहानी नहीं देखने को मिली, वह इस फिल्म में दर्शकों को देखने को मिलेगी। आम इंसानों की तरह ही इनका जीवन भी कितना संघर्षमय व प्रतिस्पर्धापूर्ण है। जहां इन्हें भी शोषण का शिकार होना पड़ता है।
इस फिल्म में सूरज सम्राट, पल्लवी गिरी, माही खान, राजकुमार साही, अनूप अरोड़ा, श्रद्धा नवल, शशि भूषण, साहिल शेख, राहुल तोमर, विनय प्रताप सिंह, अजित कुमार, विनय कुमार, श्याम सिंह, जयकांत पांडेय और अन्य ने अभिनय किया है। फिल्म के सह निर्माता जयकांत पांडेय और श्याम सिंह हैं। फाइट मास्टर शहाबुद्दीन शेख, संगीतकार अमन श्लोक, छायाकार सनी शर्मा, एडिटर दीपक जौल, गीतकार राजेश मिश्रा और पवन मिश्रा, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह हैं।
