दु:खद : मशहूर हॉकी खिलाड़ी डॉ विजय बर्नार्ड डुंगडुंग को लील गया कोरोना

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग के 1971 बैच के छात्र रहे डॉ विजय बर्नार्ड डुंगडुंग भी कोरोना की चपेट में आकर अपने प्राण गंवा दिए। उनका निधन बुधवार को दिन के एक बजे इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई। यह जानकारी देते हुए हजारीबाग ओल्ड जवेरियन एसोसिएशन (होक्सा) के प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि वह अपने समय के मशहूर हॉकी खिलाड़ी और एथलीट थे।

उनके निधन पर होक्सा के अध्यक्ष रीको वर्मा, उपाध्यक्ष धीरज जैन, सचिव राहुल जैन, उप सचिव सुमन जायसवाल, कोषाध्यक्ष सुनील वर्मा, प्रवक्ता विजय जैन, अंजन सिन्हा, नीलकमल, सुगातो घोष, अवरो चौधरी,अनिकेत सेठी, डॉक्टर राजीव, डॉक्टर चैतन्य आदि ने गहरी संवेदना जताई।

वहीं संत जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फादर रोसनर खलखो, टीचिंग स्टाफ, होक्सा के संजीव बक्शी, तारिक अनवर, राजीव सेठ, इजराहूल हक, विकास कुमार, प्रकाश राज,मनीष चंद्रा, डॉ इरफान सुबोध जैन, राज प्रकाश, प्रमोद, डॉ जमील, नीरज, मंदीप और सरहद पार होक्सा के सदस्यों ने भी शोक संवेदना प्रकट की।