रांची के 18+ टीकाकरण केंद्रों पर की गई दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

झारखंड
Spread the love

रांची। 14 मई से शुरू होने वाले 18+ वैक्सीनेशन के लिए रांची में तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला में 10 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच-पांच टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। यहां 18-44 वर्ष के आयु वर्ग लोगों को कोविड का टीका दिया जाएगा। इन सभी टीकाकरण केंद्रों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

शहरी क्षेत्र अंतर्गत कोल्ड चेन प्‍वाइंट पर भी मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। ये निर्धारित टीकाकरण केंद्रों के लिए टीका का वितरण सुनिश्चित करेंगे।

18+ के वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए केंद्रों में टीकाकरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी है। टीका लेने को इच्‍छुक व्यक्ति को कोविन पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

गूगल प्ले स्टोर से कोविन ऐप डाउनलोड कर अथवा http://selfregistration.cowin.gov.in/ लिंक पर क्लिक कर पंजीकरण कराएं।

18 से 44 वर्ष तक की आयु के सभी व्यक्ति कोरोना का टीका लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। सभी सरकारी कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर लोगों को कोरोना का टीका नि:शुल्क दिया जाएगा। 18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोग गूगल प्ले स्टोर से कोविन ऐप डाउनलोड कर अथवा http://selfregistration.cowin.gov.in लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण करा सकते है।

शहरी क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी

1. एटीआई हॉस्टल कैंपस, आईआईएम रांची के पास

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- बीरेंद्र कुमार

2. सेवंथ डे एड्वेंटिस्ट स्कूल, बरियातू रोड।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी-अनिल कुमार सिंह

3. वीमेंस कॉलेज (साइंस ब्लॉक) सर्कुलर रोड।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- रूपेंद्र कुमार

4. राम लखन सिंह यादव कॉलेज, कोकर।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- सनी चौधरी

5. संत जेवियर स्कूल, डोरंडा।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- सत्येंद्र कुमार पाल

ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण और प्रतिनियुक्‍त दंडाधिकारी

1. खलारी, चुरी पंचायत।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- रामपुकार प्रजापति

2. सीएचसी सिल्ली, ओल्ड हॉस्पिटल

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- दीपेश किस्कू

3. तमाड़ पूर्वी, बुनियादी स्कूल।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- आशीष खलखो

4. प्रोजेक्ट हाई स्कूल नामकुम, बरगावां पंचायत।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- फुलेश बैठा

5. मांडर पंचायत भवन, मांडर।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी- राजदेव मुंडा