आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

27 अप्रैल, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपकी वाणी से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं या मन चंचल रह सकता है। उनको खुश करने के लिए भरपूर सहयोग करेंगे। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वे, वो)

स्वार्थी लोगों से दूर रहें। शत्रु पराजित होंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी को इससे ठेस पहुंच सकती है। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से किसी छोटी-मोटी बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्हें राहत मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी। प्रियजन से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करें। किसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू तामझाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रखरखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। वाहन धीमी गति से चलाएं।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्योदय संभव है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। अपनों से मनोवांछित सहयोग मिलेगा। इच्छापूर्ति होगी। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

अटके काम पूरे होंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहे हैं। बातचीत में नरमी बरतें। विवादस्पद मामले सुलझेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

झुकाव कुछ हद तक आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रवेश होगा। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें। जीवनसाथी से मधुरता का भाव रहेगा। शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

किसी खास से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करानी पड़ सकती है। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है। आज आप किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है। वहां से आपको नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमौजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले हैं। आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है। आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेंगे। आज पैसों के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेगे। आज आप अपने किसी बहुत प्यारे इंसान से मिल सकते हैं।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कोई लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने काम में पूरी तरह से खरे उतरेंगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। आस्था बढ़ेगी। आपको किसी से कोई गिफ्ट या फिर पैसे मिल सकते हैं। धन के नये स्रोत जुड़ सकते हैं। यात्रा संभव है। व्यापारिक सौदा हाथ आने से उत्साह बढ़ेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।