आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

26 अप्रैल, 2021

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

सरकारी कार्यालयों में रुके काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी बिलकुल नहीं करें।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

दुष्ट व्यक्ति से सावधान रहें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही नहीं करें। शारीरिक हानि की आशंका है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

सारी स्‍थिति अनुकूल होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुभय रहेगा। धनहानि हो सकती है। भावना पर नियंत्रण रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

मानसिक उलझन दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से परेशानी हो सकती है। नए मित्र बनेंगे। विवेक का प्रयोग करें। लाभ में वृद्धि होगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सामाजिक सरोकार बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। धनार्जन होगा। समय उत्तम है। इसका लाभ ले।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आय होगा पर दौड़धूप अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम नहीं लें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

थोड़े प्रयास से रुके कार्य बनेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करें। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

थकान व कमजोरी रह सकती है। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य की अनुकूलता बनी रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय बनी रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी नहीं करें। तनाव रह सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

महिलाओं से हंसी-मजाक करने से बचें। कार्य में तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। मित्रों व रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

अपील : सरकार के निर्देश का पालन करें। सुरक्षित और सेहतमंद रहें।