कोरोना से जंग, उपायुक्त रांची के निर्देश पर सैनिटाइजेशन

झारखंड
Spread the love

रांची। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गेल इंडिया लिमिटेड रांची के फायर एंड सेफ्टी विभाग ने उपायुक्त रांची छवि रंजन के निर्देशानुसार शहर में वृहद स्तर पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया। इसी क्रम में आज शनिवार को सदर हॉस्पिटल को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया। सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड, सीएमओ कार्यालय इत्यादि का सैनिटाइजेशन किया गया।

गेल रांची के जेनरल मैनेजर आलोक कुमार के नेतृत्व और फायर सेफ्टी इंचार्ज सह सीनियर मैनेजर गेल रांची सौरभ आनंद के निर्देशन में शहर के संक्रमित क्षेत्रों रिम्स, सेल सिटी, मेकॉन कॉलोनी, मेकॉन हेड क्वार्टर, चर्च कॉप्लेक्स, अरगोड़ा चौक, विभिन्न अस्पताल, शमशान घाट के साथ शहर के बस स्टैंड, रिहायशी इलाकों, सरकारी भवनों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि का सैनिटाइजेशन का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए फायर एंड सेफ्टी टीम दिन-रात जिला प्रशासन का सहयोग कर रही है।