मरीज की मौत के बाद रांची के सीसीएल गांधीनगर अस्पताल में बवाल, महिला डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को पीटा

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के सीसीएल गांधीनगर अस्पताल में मंगलवार को एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों और साथ आये लोगों ने जमकर बवाल किया। वहीं महिला डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट भी की। उन्होंने लगभग आधे घंटे तक तक जोरदार हंगामा किया। इस घटना से आक्रोशित डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल में सीआईएसएफ की तैनाती की मांग कर रहे थे।

उनका कहना था कि कोरोना की जानलेवा दूसरी लहर में भी सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी तन-मन और जी-जान लगाकर सुबह से देर रात ओवरटाइम ड्यूटी कर रहे हैं। बदले में अगर उनपर रोज हमले होते रहेंगे, तो काम करना संभव नहीं होगा। वे इस मामले में सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्न गुप्ता से हस्तक्षेप की गुहार लगा रहे थे।