राहत : ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की संख्‍या में 111.20% का इजाफा

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। लगातार लाखों की संख्‍या में रोजाना आ रहे कोरोना मरीजों के बीच राहत की खबर आई है। देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में एक दिन में 111.20% का इजाफा हुआ है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 2 लाख 20 हजार 382 लोग रिकवर हुए हैं। अब तक दुनिया में एक दिन के अंदर ठीक होने वाले मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 180 लोग ठीक हुए। बुधवार को 1.92 लाख लोग रिकवर हुए थे।

हालांकि, चिंता की बात यह भी है कि कोरोना के नए मरीजों के मिलने की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 3,46,786 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,66,10,481 हुई। 2,624 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,89,544 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,52,940 है। डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,38,67,997 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,01,412 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,83,79,832 हुआ।