झारखंड की राजधानी से सटे इलाके में हो रही थी अफीम की खेती

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची से सटे इलाके में अफीम की खेती हो रही थी। रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र के राड़हा कतरिया बेड़ा में 3 एकड़ में अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलने पर तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

थाना क्षेत्र के राड़हा नदी के किनारे अलग-अलग चार जगहों पर लगभग 3 एकड़ सरकारी भूमि में अफीम की खेती की गई थी। इसे पुलिस ने नष्ट किया। पिठोरिया थाना प्रभारी मिशिल सोरेन ने बताया कि पुलिस अधिक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि अफीम तस्करों के द्वारा भोले भाले गरीब किसानों से इसकी खेती कराई जा रही है। इसके एवज में तस्करों द्वारा कुछ पैसे देकर तैयार फसल किसानों से खरीद कर ले जाते हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि ये समय अफीम की फसल तैयार होने की है। अफीम को अन्य फसलों के बीच में लगाया जाता है। इसकी खेती गुप्त तरीके से की जाती है, ताकि किसी की नजर नहीं पड़े। अभियान में थाना प्रभारी मिशिल सोरेन, सब इंस्पेक्टर सुधांशु कुमार, अखिलेश कुमार ठाकुर, अरविंद त्रिपाठी, गुरुचरण मोदी, संतोष महतो, बालगोविंद ठाकुर, प्रमोद तिवारी, विनय कुमार, महेन्द्र राम, सुनील मुंडा, सतीष नागेश्‍वर, मेघनाथ उरांव मौजूद थे।