वाशिंगटन के कैपिटल हिल में पुलिस अधिकारी की मौत, कार सवार संदिग्ध भी ढेर

दुनिया
Spread the love

वांशिगटन। वांशिगटन डीसी के कैपिटल हिल में शुक्रवार दोपहर एक कार द्वारा बैरीकैड में जोरदार टक्कर मारने से दो पुलिस अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए। इसमें से एक पुलिस कर्मी की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कार सवार संदिग्ध को पुलिस ने मौके पर मार गिराया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अटार्नी जनरल मैरिक गारलैँड इस मामले पर नजर बनाएं हुए हैं और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया गया है। 

अमेरिकी की कैपिटल पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि कैपिटल हिल के कांस्टीट्यूशन एवेन्यू के पास एक प्वाइंट पर यह घटना घटी है। इस घटना के बाद से पुलिस ने स्टॉफ मेंबर को अलर्ट कर दिया है और बाहरी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे अमेरिका में अलर्ट जारी कर दिया है। कैपिटल कैंपस भवन में किसी के आने या जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसके अलावा दोपहर दो बजे से ही दो दर्जन राष्ट्रीय गार्डस को हेलमेट, बुलेट प्रूफ जैकेट व प्लास्टिक शील्ड्स के साथ तैनाती की गई है। वाहनों और पैदल जाने वालों पर रोक लगा दी गई है और कांस्टीट्यूशन एवेन्यू पर भी बैरिकेड्स लगाने के साथ नेशनल गार्डस मुस्तैद हैं। बतादें कि अमेरिका की राजधानी वांशिगटन के कैपिटल हिल वाले क्षेत्र में कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है। कैपिटल हिल क्षेत्र में हुई शर्मनाक हिंसा की घटना के तीन महीने के भीतर यह घटना हुई है।