दिल्‍ली में अब 3 मई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। हर दिन हजारों मामले मिल रहे हैं। स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में लॉकडाउन को अगले 3 मई सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया गया है। यह जानकारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन का बेहतर परिणाम निकला। इस दौरान पॉजिटिव रेट लगभग 36-37 प्रतिशत तक पहुंच गया। हमने दिल्ली में इतनी संक्रमण दर आज तक नहीं देखी। पिछले एक-दो दिन से संक्रमण दर थोड़ी कम हुई है। आज 30 फीसदी के नीचे आई है।

जानकारी हो कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जो 26 अप्रैल की पांच बजे तक लागू थी। संक्रमण की कड़ी को तोड़ने और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए यह लॉकडाउन लागू किया गया था।