झारखंड के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री साइमन मरांडी का निधन

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री साइमन मरांडी नहीं रहे। सोमवार की रात कोलकाता के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिवंगत मरांडी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उनके पुत्र दिनेश मरांडी ने अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

जानकारी हो कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा से साइमन मरांडी पांच बार (1977, 1980, 1985, 2009, व 2017) विधायक रहे हैं। वर्ष 1977 में पहला चुनाव उन्होंने निर्दलीय लड़ा था। इसके बाद झामुमो की टिकट पर वे विधायक रहे हैं। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने उनकी जगह डॉ अनिल मुर्मू को लिट्टीपाड़ा से उतारा। उस वक्‍त उन्होंने भाजपा का दामन थामकर लिट्टीपाड़ा से चुनाव लड़ा था। इसमें उनकी हार हुई थी।

साइमन मरांडी झामुमो की टिकट पर राजमहल सीट से 1989 और 1991 में सांसद रह चुके है। वे हेमंत सोरेन की सरकार में साल 2013 में मंत्री भी रह चुके हैं।