हिन्दू जागरण मंच ने नववर्ष का किया स्वागत, बांटा मास्‍क

झारखंड
Spread the love

रांची। हिन्दू जागरण मंच ने हिन्‍दू नववर्ष का स्वागत किया। खुशियां मनाई। इस अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के अलबर्ट एक्का चौक में सोमवार को 51 दीप प्रज्वलित किया गया। इस वर्ष लोगों के बीच मिठाई की जगह फेस मास्क वितरित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि सभी देशवासी मंगलवार को नववर्ष के अवसर पर अपने-अपने घरों में 5 दीपक अवश्य जलाये। घर में भगवा ध्वज फहराकर और मीठे पकवान बना कर खुशी मनाये।

महानगर महामंत्री निशांत यादव ने सभी शहरवासियों को नववर्ष की बधाई दी। युवाओं को हिन्दू नववर्ष मनाने और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। महानगर उपाध्यक्ष चंदन मिश्रा ने कहा कि आजादी के बाद से ही अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के तहत भारतीय संस्कृतियों पर प्रहार कर देश, समाज को तोड़ने और युवाओं को अपने गर्व करने वाले संस्कृति से दूर धकेला गया है। इस कारण आज के युवा जाने-अनजाने में अंग्रेजों द्वारा की गयी दुष्प्रचार के माध्यमों को गति प्रदान कर रहा है। उन्होंने समस्त शहरवासियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की। \

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुजीत सिंह, महानगर महामंत्री निशांत यादव, महानगर उपाध्यक्ष चंदन मिश्रा, आशीष शर्मा, अनिरुद्ध गुप्ता एवं कुंदन गुप्ता उपस्थित थे।