ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने दो सामाजिक कार्यकर्ता को सौंपी जिम्मेवारी

अन्य राज्य देश
Spread the love

छत्तीसगढ़। राज्य के दो सामाजिक कार्यकर्ताओं को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने अहम जिम्मेदारी सौंपी हैं। इनमें से एक को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और दूसरे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। विश्व में फैले कायस्थों को एकजुट करने राजीव रंजन प्रसाद की अगुवाई में ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस का गठन किया गया।

इस संगठन का उद्देश्य विश्व में रह रहे सभी कायस्थ समुदाय को एकजुट कर सामाजिक विकास और उत्थान के लिए काम करना है। संगठन ने श्रीमती नीतू श्रीवास्तव को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और प्रशांत सहाय को प्रदेश सचिव (मीडिया प्रकोष्ठ) के पद पर मनोनीत किया है।

जानकारी हो कि श्रीमती नीतू श्रीवास्तव श्रुति फाउंडेशन की संस्थापिका हैं। प्रशांत सहाय पत्रकार हैं। दोनों सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रि‍य रहते हैं। कोरोना काल में जनहित के कार्यों में इनकी विशेष भूमिका रही। कायस्थ समाज ने दोनों नवमनोनीत पदधारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। समर्थक और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है।