देवघर डीसी पर चुनाव आयोग का डंडा, नैंसी सहाय को जिम्‍मेवारी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। देवघर के उपायुक्‍त मंजूनाथ भजंत्री पर चुनाव आयोग ने डंडा चलाया है। उन्‍हें हटाने का निर्देश दिया है। उनकी जगह नैंसी सहाय को देवघर डीसी की जिम्‍मेवारी सौंपी गई है।

बतातें चलें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने मधुपुर एसडीओ को हटाने का निर्देश झारखंड सरकार को दिया था। इसके बाद अब देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को भी हटा दिया है। नैंसी सहाय को देवघर डीसी बनाया गया है। नैंसी सहाय वर्तमान में पशुपालन निदेशक के तौर पद पदस्‍थापित थीं।