बिहारी के प्रयास से पहली बार विदेश में मनाई गई डॉ अंबेडकर की जयंती

दुनिया
Spread the love

दुबई। देश भर में डॉ अंबेडकर की जयंती पर सैकड़ों कार्यक्रम होते हैं। पहली बार बाबा साहब के विचारों को विदेशों में प्रसारित करने के लिए सऊदी अरब के दुबई में  डॉ अंबेडकर की जयंती शुक्रवार की शाम शेरेटॉन दुबई क्रीक होटल टॉवर में मनाई गई। इसमें पूर्व सांसद व जदयू के जनरल सेक्रेटरी केसी त्यागी, बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला शामिल हुए।

वैश्विक पैमाने पर इसका आयोजन कराने वाले भारत (बिहार) के मूल निवासी रवि चंद हैं। उन्होंने अंबेडकर ग्लोबल.कॉम (AmbedkarGlobal.com) के जरिये इस कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज के उत्थान के लिए काम कर रहे कई भारतीय नेताओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

बिहार के लुघ सिंचाई और एससी/एसटी कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन पटना से डिजिटल तरीके से  कार्यक्रम से जुड़े। इसके तहत लेबर कैंप में दुबई में मजदूरों को भोजन कराया गया। उन्हें राशन सामग्री भी दी गयी। अंबेडकर ग्लोबल डॉट इंटरनेशनल अवार्ड की घोषणा की गयी। केसी त्यागी और रवि चंद द्वारा समाज में सराहनीय कार्य करने वालों को दिया गया।

अंबेडकर ग्लोबल एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है। इसकी स्थापना दुबई में रवि चंद ने किया है। वे बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। उनकी टीम में शिवांगी ओझा, विकास कुमार सिंह, मानस कुमार पांडे और शंकर लाल गुर्जर भी शामिल हैं। यूएई में लगभग 2.7 मिलियन भारतीय कार्यरत है। इनमें 2  मिलियन सिर्फ मजदूर हैं, जो भारत के कमजोर तबके से आते हैं।

रवि चंद ने कहा कि डॉ अंबेडकर की विचारधारा समाज के किसी एक तबके से संबंधित नहीं है, बल्कि सभी तबकों से है। वह सभी भारतीयों के लिए एक आदर्श नेता हैं। हमारा उद्देश्य पूरी दुनिया में जागृति लाना है। दुनिया के विश्वविद्यालयों में डॉ अंबेडकर की विचारधारा को पढ़ाने के लिए एक विषय सामग्री पर काम कर रहे हैं।