लोगों को आरटीआई के प्रति जागरूक करने के लिए हुआ बेविनार

झारखंड
Spread the love

रांची। ग्रामीण भारती सेवा संस्था ने आम लोगों को आरटीआई के प्रति जागरूक करने की  दिशा में पहल शुरू की है। इसके तहत रविवार को राज्यस्तरीय बेविनार कार्यक्रम (जूम मिटिंग) का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के एडवाईजर दीपेश कुमार निराला ने सूचना का अधिकार (आरटीआई) के मुख्य उद्देश्य की जानकारी दी।

वरिष्ठ आरटीआई एक्टिविस्ट एवं भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के केंद्रीय महासचिव आनंद किशोर पंडा ने सूचना का अधिकार की विभिन्न धाराओं और उसके प्रयोग के बारे में बताया। भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के खूंटी जिले के डिप्टी चेयरमैन केशव चन्द्र महतो ने अपने अनुभव एवं इसकी शक्ति की जानकारी दी। बेविनार में लगभग 60 लोगों ने भाग लिया। कई लोगों ने सवाल पूछे, जिसका जवाब वक्ताओं द्वारा दिया गया l

ग्रामीण भारती सेवा संस्था के अध्यक्ष नितिश कुमार ने कहा कि हर व्‍यक्ति को सूचना का अधिकार अधिनियम की जानकारी होनी चाहिए। वक्त आने पर इसका उपयोग करना चाहिए। संस्था के परियोजना निदेशक महेंद्र करमाली ने संस्था के कार्य और गतिविधियां पर प्रकाश डाला। संस्था के सचिव कुमार शुभम ने धन्यवाद किया। सभी प्रतिभागियों के के बीच ई-सार्टिफिकेट का वितरण संस्था द्वारा किया जाएगा।