रांची। झारखंड में वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। लगातार आम से लेकर खास इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब मरीजों की लगातार सेवा कर रहे सदर अस्पताल के 13 डॉक्टर इसकी चपेट में आ गए हैं। 13 डॉक्टरों के संक्रमित होने से यहां चिकित्सकों की कमी हो गई है।
इससे मरीजों की भी परेशानी बढ़ गई है। राज्य में कोरोना की स्थिति भयावह हो गई है। अब तक सैकड़ों सरकारी कर्मी संक्रमित हो चुके हैं, वहीं एक दर्जन से ज्यादा कर्मी और अधिकारी अपनी जान भी गवां चुके हैं। शुक्रवार को राजधानी रांची के दो डॉक्टर की भी जान कोरोना ने ले ली। अस्पतालों में बेड की कमी हो गई है। बेड और ऑक्सीजन के अभाव में मरीज लगातार दम तोड़ रहे हैं।