योगेश अग्रवाल बने जेसीआई रांची नियो के अध्यक्ष, ली शपथ

झारखंड
Spread the love

रांची। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल से पंजीकृत जेसीआई रांची नियो के अध्‍यक्ष योगेश अग्रवाल बनें। चौथे पदस्‍थापन दिवस पर शुक्रवार को रांची के लालपुर स्थित एक होटल में उन्‍होंने अपने टीम के साथ शपथ ली।

जेसीआई रांची नियो के पूर्व अध्यक्ष संदीप जालान ने निवार्चित अध्यक्ष योगेश अग्रवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद योगेश अग्रवाल ने अपनी कार्यकारणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में संकेत लाठ सचिव होंगे। उपाध्यक्ष साकेत सर्राफ, चंद्रकांत सिंघानिया, शंकर मुरारका, नि‍लेश छावनिका, अभिषेक सिन्हा। सह सचिव गोपेश गोयनका, तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष संदीप जालान, संस्थापक अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल होंगे।

इसी कड़ी में राहुल पोद्दार, अनिल धानुका, अनुज अग्रवाल, कुशल सर्राफ, सुशांत कुमार श्रीवास्तव, अनिमेष निखिल, रमन बगड़िया, महेश अग्रवाल, जेके भगत, राजेश लोढा, वरुण साहू को निर्देशक का पद दिया गया है। मंडल उपाध्यक्ष अनुपम वैद्य द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों को एलडीएमटी का प्रशिक्षण दिया गया। संकेत लाठ द्वारा धन्यवाद दि‍या गया।