09 मार्च, 2021
मेष :
दशम चंद्र समय का लाभ देगा। समय अनुकूल रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।
वृष :
भाग्य भाव में चंद्र है। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
मिथुन :
अचानक खर्च होगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी नहीं लें। थकान रह सकती है।
कर्क :
जीवनसाथी के सहयोग से कोई शुभ कार्य होगा। किसी भी प्रकार के विवाद में नहीं पड़े । जोखिम और जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
सिंह :
रोग से बचे। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। समय अनुकूल नहीं है।
कन्या :
समस्या का हल सहज प्राप्त नहीं होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में नहीं आएं।
तुला :
मनमुटाव होगा। पार्टी और पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
वृश्चिक :
कल समय अनुकूल है। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य और आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम एवं जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें।
धनु :
सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास नहीं करें। कारोबार ठीक चलेगा। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।
मकर :
किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कुभ :
समय अनुकूल है। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल है। जोखिम और जमानत के कार्य टाले। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।
मीन :
अच्छी खबर मिल सकती है। दौड़ धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)