आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

08 मार्च, 2021

मेष :

कारोबार में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होंगे। उत्साह और प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। हनुमान जी की पूजा करें।

वृष :

धैर्य रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद हो सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। जोखिम और जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। असमंजस की स्थिति बन सकती है।

मिथुन :

जीवनसाथी के साथ आनंद से समय बीतेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। लाभार्जन होगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।

कर्क :

पेट रोग से बचे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी नहीं करें। कोई आवश्यक वस्तु गुम सकती है। बेकार बातों पर ध्यान नहीं दें।

सिंह :

शिक्षा को लेकर व्यस्तता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड लाभ देंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी नहीं करें।

कन्या :

माता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्यान दे। किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ें। बोलचाल में हल्कापन नहीं अपनाएं। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। परिवार में तनाव रह सकता है। यथासंभव यात्रा टालें। जल्दबाजी नहीं करें।

तुला :

आय में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। रुके कामों में गति आएगी। व्यापार- व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से हानि होगी। किसी तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।

वृश्चिक :

आर्थिक नीति में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद नहीं करें।

धनु :

व्यवसायिक कार्य मनोनुकूल रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड लाभदायक रहेंगे। दुष्टजन एवं ईष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखे।

मकर :

वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम और जमानत के कार्य टालें।

कुभ :

भेंट और उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम एवं जमानत कार्य टालें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य के नजरअंदाज नहीं करें। समय अनुकूल है। आय में वृद्धि होगी। उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे।

मीन :

किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। सुख के साधन जुटेंगे। प्रसन्नता रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)