07 मार्च, 2021
मेष :
समय अनुकूल है। चंद्र भाग्य वृद्धि करेगा। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा।
वृष :
कुछ मानसिक उलझन होगा। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने का योग है। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें।
मिथुन :
जरूरी कार्य पर खर्च होगा। कोई नया कार्य में जोखिम नहीं उठाएं। व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत मिल पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा।
कर्क :
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। अपने व्यसनों पर काबू रखना होगा। किसी से भी बोलने से पहले विचार कर लें।
सिंह :
शिक्षा में सुधार का समय आ गया है। बस प्रयास करें। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
कन्या :
समय अनुकूल नहीं है। हालांकि किसी बात को लेकर मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना कुछ कम रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी।
तुला :
अपनों के कार्य को लेकर भागदौड़ रहेगी। कुछ हानि भी हो सकती है। धैर्य रखें। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बांटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की आशंका है।
वृश्चिक :
किसी से कहासुनी हो सकती है। जुबान पर नियंत्रण रखें। जो विद्यार्थी होंगे, वे शिक्षा में सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। पूंजीनिवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।
धनु :
संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी।
मकर :
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं।
कुंभ :
क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद नहीं करें। उतावलेपन में कोई काम नहीं करें। पुरानी संपत्ति के रखरखाव पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। मेहनत से विजय पाया जा सकता है।
मीन :
गुरु स्वग्रही हैं। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं। घर परिवार में खुशहाली होगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)