पारिवारिक झगड़े को सुलझाने के लिए नाटक कर रही थी महिला, चली गई जान

झारखंड
Spread the love

धनबाद। पारिवारिक झगड़े को सुलझाने के लिए महिला नाटक कर रही थी। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि उसकी जान चली गई। यह मामला झारखंड की कोयला नगरी धनबाद के कतरास का है।

दरअसल एक महिला ने पारिवारिक झगड़े को सुलझाने के लिए फांसी लगाने का नाटक करने का वीडियो बनाकर अपने पति को भेजने का निर्णय लिया। वीडियो बनाने का नाटक करने के दौरान सच में महिला की जान चली गई।

जिले के बाघमारा पुलिस अनुमंडल के रामकनाली ओपी के फिल्टर प्लांट के समीप का है। यहां शुक्रवार के दिन एक 32 वर्षीय महिला ने अपने 8 वर्षीय लड़की को फांसी का वीडियो बनाकर उसके पापा को भेजने की बात कही। इस नाटक में महिला की मृत्यु हो गई।

महिला की लड़की के अनुसार उसकी मम्मी का उसके पापा के साथ झगड़ा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक छानबीन में जुट गई।