फिल्‍म ‘दी पावर ऑफ किन्नर’ में सूरज सम्राट का लुक वायरल, झारखंड में हो रही शूटिंग

मनोरंजन
Spread the love

जमशेदपुर। भोजपुरी फिल्म ‘दी पावर ऑफ किन्नर’ में अभिनेता सूरज सम्राट का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इन दिनों सूरज सम्राट फिल्‍म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वे एक किन्नर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। शूटिंग झारखंड के जमशेदपुर के विभिन्न लोकेशन पर जारी है।

सूरज सम्राट फिल्म के मुख्य नायक हैं। इस तरह के किरदार में दर्शकों को पहली बार दिखेंगे। उन्होंने बताया कि अभी जितनी भी फिल्में इन्होंने की है। सबमें अलग किरदार दर्शकों के बीच नजर आयें। इस फिल्म का किरदार अद्वितीय हैं। उम्मीद है कि भोजपुरी जगत की यह एक अद्वितीय फिल्म साबित होगी। इसका निर्माण गद्दी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। निर्माता निर्देशक बबलू गद्दी हैं। निर्देशक बबलू गद्दी ने बताया कि यह किन्नर समाज के ऊपर आधारित है। उनके संघर्ष और शौषण को प्रदर्शित करेगा।

मुख्य भूमिका में सूरज सम्राट, विकाश माली और मुख्य अभिनेत्री रेशमा शेख हैं। अन्य प्रमुख कलाकारों में राजकुमार साही, साहिल शेख, शशि भूषण, राहुल तोमर, अजित कुमार, अन्नू परोरा, श्रद्धा नवल, विनय कुमार, श्याम सिंह, जयकांत पांडेय और अन्य हैं। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर जयकांत पांडेय एवं श्याम सिंह, फाइट मास्टर शहाबुद्दीन शेख हैं।