रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के कांके के सुकुरहुट्टू स्थित झारखंड जगुआर के मुख्यालय में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए हवलदार देवेंद्र कुमार पंडित, आरक्षी हरद्वार साह और आरक्षी किरण सुरीन को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में शहीद के परिजनों से मिलकर उनको ढाढ़स बंधाया।
सीएम ने मौके पर पुलिस महानिदेशक और अन्य पुलिस पदाधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव-सह-गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का और पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा समेत वरीय पुलिस पदाधिकारी ने शहीदों के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।