शहर को प्रदूषण मुक्‍त करने की पहल में शामिल हुए एनसीसी कैडेट

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची को प्रदूषण मुक्त करने के लिए रांची प्रशासन ‘नो कार शनिवार’ की पहल की जा रही है। इस पहल में एनसीसी कैडेट्स ने भी 20 मार्च को भागीदारी की। संत जेवियर्स कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने शनिवार सुबह कॉलेज से मोरहाबादी तक साइकिल रैली निकाली। इसकी अध्यक्षता एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉक्टर प्रिया श्रीवास्तव ने की।

रैली का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर ऐशानी ऐंद्री और अंडर ऑफिसर समीर कुमार सिंह ने किया। इस अभियान में कालेज के 45 कैडेटस ने हिस्सा लिया। अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने लोगों तक ये संदेश पहुंचाया कि‍ कम से कम सप्ताह का एक दिन पर्यावरण को समर्पित करे। कार की बजाय साइकिल की सवारी करे। रांची को सुंदर बनाने के लिए अभियान को प्रोत्साहित करें। खुद की सेहत को दुरुस्त रखें।