बोकारो। नेहरू युवा केंद्र और आदर्श युवा सोसाइटी बोकारो थर्मल के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरुकता और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोकारो थर्मल सुभाष नगर, बिरसा नगर और त्रिवेदसय मंदिर के समीप केंद्र से जुड़े युवाओं ने श्रमदान किया। रैली निकाल कर हर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष रूबी परवीन ने सभी को साफ सफाई का महत्व बताया। संस्था के सचिव अरविंद कुमार पासवान ने भी सभी युवाओं को प्रेरित करते हुए सभी लोगों से स्वच्छता और श्रमदान के लिए आह्वान किया।
संस्था और सोसाइटी के सदस्यों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। युवाओं ने करीब 3 से 4 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद पदधारी और सदस्यों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। सदस्यों ने तय किया कि उन्हें गांव शहर में कोई भी व्यक्ति गंदगी फैलाते दिखेगा, तो उसे रोककर स्वच्छता के लिए जागरूक करेंगे।
मौके पर जयश्री देवी, अंजली कुमारी, नीलम कुमारी, सोमनाथ चौधरी, किरण कुमारी, निशा कुमारी, पूजा कुमारी, काजल, अनिशा कुमारी, सिवानी, स्नेहा कुमारी सहित दर्जनों लोग थे।