मधुपुर उपचुनाव : भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में उम्मीदवार पर होगा अंतिम निर्णय

झारखंड
Spread the love

  • दीपक प्रकाश, बाबूलाल और धर्मपाल करेंगे उम्‍मीदवार का चयन

रांची। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, रविन्द्र राय, सांसद विद्युत वरन महतो, सुदर्शन भगत, आरती सिंह, श्याम नारायण दुबे, केदार हाजरा उपस्थित थे।

बैठक में  प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को उम्मीदवारों के नाम की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने के लिए अधिकृत किया गया।

आदित्य साहू ने बताया कि मधुपुर उपचुनाव के लिए कई नामों पर बैठक में चर्चा हुई।  सर्वसम्मत्ति से तीन लोगों का नाम केंद्र को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड में चर्चा के बाद केंद्रीय नेतृत्व उम्मीदवार की घोषणा करेगा।