लोकसभा ने जम्मू-कश्मीर और पुदुचेरी विनियोग बजट 2021-22 को दी मंजूरी

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। लोकसभा ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर संघ शासित राज्य और पुदुचेरी की वर्ष 2021-22 के बजट को मंजूरी दे दी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक 2021-22 और पुदुचेरी विनियोग विधेयक 2021-22 सदन में पेश किया। संक्षिप्त चर्चा के बाद दोनों केंद्र शासित राज्यों के विनियोग विधेयकों को लोकसभा ने मंजूरी दे दी। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लागू है। इसी दौरान वहां से अनुच्छेद 370 हटाकर उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। पुदुचेरी में भी राष्ट्रपति शासन लागू है और वहां राज्य विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।