Jharkhand : होली को लेकर विशेष पूर्वानुमान जारी किया मौसम केंद्र ने

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। होली को लेकर रांची मौसम केंद्र ने झारखंड के लिए विशेष पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें बताया है कि उस दिन आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 और न्‍यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

केंद्र के मुताबिक गिरिडीह, धनबाद, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ जिले में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की उम्‍मीद है।

रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, गुमला, हजारीबाग जिले में अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की उम्‍मीद है।

गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा जिले में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की उम्‍मीद है।

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिले में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच होने की उम्‍मीद है।