जेसीआई रांची उड़ान मना रहा महिला उत्‍सव बंधन दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची उड़ान ने महिला उत्सव बंधन दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सप्‍ताह भर विभिन्‍न तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस क्रम में 1 मार्च से 3 मार्च तक कई कार्यक्रम हुए। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम टीम स्पिरिट डांस एंड फिटनेस स्टूडियो में आयोजित किया गया।

महिला हेल्थ चेकअप शिविर लगाया गया। यह शिविर महेश्वरी भवन भवन में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा महिलाओं का फ्री चेकअप कराया गया। डॉक्टरों द्वारा किशोरों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तन के बारे में जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम का संचालन रंजना जाजोदिया, शिल्पा केजरीवाल, कंचन पोद्दार ने किया। अध्यक्ष विनीता चितलांगिया और शाखा के अन्य सदस्यों मौके पर मौजूद थे। यह जानकारी प्रवक्ता रोली चौधरी ने दी।