रांची। सैमबो एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी को ईस्ट जोन सैमबो कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। सैमबो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संतोष देशमुख ने इसकी घोषणा की।
ज्ञात हो कि सैमबो मार्शल आर्ट्स एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट्स गेम्स, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया व वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम में शामिल है। वर्ष 2018 में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में सेमबो मार्शल आर्टस को भी शामिल किया गया था। इसे खेलो इंडिया खेलो, स्कूल गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स में शामिल कराने की कोशिश हो रही है।
श्री कुरैशी के मनोनयन पर साम्बो एसोसिएशन ऑफ झारखंड की अध्यक्ष डॉली सिंह, इंडियन कुंग फू फाउंडेशन के ग्रैंड मास्टर बीके लिम्बु, झारखंड किकबॉक्सिंग खेल संघ के सचिव दीपक वर्मा, जमील अख्तर, मो जमाल कुरैशी, यासिर अरफात, अताउर रहमान, कलीम खान, विश्वजीत कर्मकार, जमील अंसारी, शकील अंसारी, हिमांशु कुमार, ओवैस अरफ़ात, आरती कुमारी, सोनू साहू, अजित कुमार, नूर खान, अंशु किस्पोट्टा, खुशबू कुमारी, ने उन्हें बधाई और शुभकामनाए दी।