हेमंत सरकार ने विधानसभा में पेश किया 91,270 करोड़ का बजट

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। हेमंत सरकार ने विधानसभा में 91,270 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने सदन में बजट पेश किया। कहा कि ये आउट कम बजट है। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट से राज्य के हर वर्ग के लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

इसमें कृषि ऋण माफी के लिये 12 सौ करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को बजट की प्रति सौंपी।