दुनिया में GitHub Stars हैं सिर्फ 46, इसमें झारखंड के वि‍नीत भी

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। दुनिया में सिर्फ 46 GitHub Stars हैं। इसमें झारखंड के वि‍नीत शाहदेव भी हैं। उसे GitHub Star के रूप में मान्यता दी गई है। GitHub दुनिया में ओपन सोर्स का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है, जहां सभी देशों के सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक साथ ऐप बनाने के लिए आते हैं।

विनीत झारखंड की राजधानी रांची के बरियातु निवासी लाल संजय नाथ शाहदेव के बड़े बेटे हैं। विनीत वेल्लोर इंस्टि‍ट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अपने शुरुआती दिनों से ही योगदान कर रहे हैं। वे जवाहर नवोदय विद्यालय लातेहार और दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो स्टील सिटी के छात्र रहे हैं।

वर्तमान में विनीत POSTMAN में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी API कंपनि‍यों में से एक है। उन्होंने COVID-19 ट्रैकर जैसी विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया है। वह Google Summer Of Code आदि जैसे कई वैश्विक कार्यक्रमों का हिस्सा रहे हैं। उनकी टीम ने Smart India Hackathon भी जीता है।

जानकारी हो कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन एक राष्ट्रव्यापी 36 घंटे का हैकथॉन है, जो एमएचआरडी, भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जाता है। विनीत गर्लस्क्रिप्ट फाउंडेशन के लिए एक परियोजना का रखरखाव कर रहे हैं, जहां हजारों छात्रों को प्रौद्योगिकी में अपनी यात्रा शुरू करने में मदद कर रहे हैं।

वर्तमान में कोरोना के कारण विनीत अपनी कंपनी के लिए घर से काम कर रहे हैं। सप्ताहांत में वह अपने भाई के साथ बैडमिंटन खेलते हैं। अधिकांश समय कोडिंग में बि‍ताते हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने GitHub को उनके काम की सराहना करने के लिए धन्यवाद दिया।