107 वर्ष की महिला को कोरोना टीका का पहला डोज दिया

झारखंड
Spread the love

कोडरमा। जिले में रविवार को 107 वर्षीया महिला को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। कोडरमा जिले में 100 साल से ऊपर उम्र के किसी व्यक्ति को टीका लगाने का यह पहला मामला है। टीकाकरण के बाद महिला मकीना खातून के परिजनों ने बताया कि टीका लगवाने के बाद वे पूरी तरह सामान्य हैं। कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद ने बताया कि महिला मरकच्चो प्रखंड के भोजपुर गांव की रहने वाली हैं। मरकच्चो स्वास्थ्य केंद्र में ही उन्हें वैक्सिन दी गयी। टीकाकरण के बाद लगभग आधे घण्टे तक निगरानी में भी रखा गया और सब कुछ सामान्य रहा। इधर, रविवार को जिला अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सलूजा समेत कई अन्य लोगों ने भी टीका लगवाया। जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्रों और पंचायत मुख्यालय में टीकाकरण का कार्य जारी है।