रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से आने-जाने वाले 20 फ्लाइट्स की टाइमिंग बदली जाएगी। दरअसल, 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सुबह 9 से शाम 6 बजे तक रांची एयरपोर्ट पर बंद रहेगी। इसकी वजह से विमान सेवा की टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1 अप्रैल से दिन में की उड़ानों पर ब्रेक लग जाएगा। लगभग एक महीने तक यह पाबंदी लगी रहेंगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि रनवे के मरम्मती का काम आखिरी चरण में है। होली के बाद इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके मद्देनजर यह बदलाव किया जा रहा है।
शर्मा ने बताया कि इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि अभी तक अनुमति नहीं मिली है। उम्मीद है कि अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि हालांकि इस कार्य से फ्लाइट की संख्या में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी। केवल उनकी टाइमिंग को री-शेड्यूल कर दिया जाएगा।