लातेहार। जिले के चंदवा में लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों के खिलाफ किसान एकजुटता मंच ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पीएम का पुतला फूंका और सभा की। पेंशनर समाज परिसर से संयोजक दीपू कुमार सिन्हा, सह संयोजक अयुब खान, असगर खान, जितेन्द्र सिंह, बीरेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में रैली निकली। रैली इंदिरा गांधी चौक पहुंचकर प्रदर्शन सभा में तब्दील हो गई। इसमें शामिल लोग पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की दाम कम करो, अडानी अंबानी की पोषक मोदी सरकार शर्म करो, पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद, केंद्र की भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया।
सभा को संबोधित करते हुए दीपू कुमार सिन्हा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों भारी गिरावट के बावजूद भी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। बढ़ती मंहगाई से गरीब, मध्यम वर्ग और आम जनता के घर की रसोई प्रभावित हुई है। अयुब खान, सुरेन्द्र सिंह, रसीद मियां ने कहा कि केंद्र कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। असगर खान, रामयश पाठक ने कहा कि जनता को महंगाई का तोहफा देकर सिर्फ पूंजीपतियों के विकास पर सरकार ध्यान दे रही है। जितेंद्र सिंह, सुरेश कुमार उरांव ने कहा कि मुफ्त में गैस सिलेंडर देकर धुआं से बचाने की बात करने वाली सरकार रसोई गैस की दाम बढ़ाकर महिलाओं को रुला रही है। 85% खाली गैस सिलेंडर घरों में सोभा बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम में वीरेंद्र कुमार, रविशंकर जाटव, सरवर अंसारी, श्रीराम शर्मा, ललन राम, कौलेश्वर जाटव, मो आरिफ, सुजीत कुमार, साजीद खान, रमजान सांई चिश्ती, गौतम कुमार रजक, रिझरूस पाल एक्का, विक्की खान, सनीफ मियां, बीनोद उरांव, परवेज खान, करीम अंसारी, नेजावत अंसारी, मो अरसद, संतोष पासवान, फुलदेव लोहरा, संजीत कुमार, भीरगु राज सिंह, प्रमोद गंझु, सरजु उरांव समेत कई लोग मौजूद थे।