दुर्ग-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी, जानें क्‍या है रूट

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए दुर्ग-पटना-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन होगा। इन ट्रेनों में एसएलआर के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 3 कोच,  द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 13 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 3 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 2 कोच यानी 23 कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 08793 दुर्ग-पटना फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 27 मार्च, 2021 (शनिवार) को दुर्ग से चलेगी। यह केवल एक ट्रिप करेगी।

दुर्ग प्रस्थान 15:00 बजे, बिलासपुर आगमन 17:25 बजे प्रस्थान 17:35 बजे, रायगढ़ आगमन 19:09 बजे प्रस्थान 19:11 बजे, राउरकेला आगमन 22:00 बजे प्रस्थान 22:10 बजे, हटिया आगमन 00:50 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, रांची आगमन 01:00 बजे प्रस्थान 01:05 बजे, मुरी आगमन 02:08 बजे प्रस्थान 02:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, गोमो आगमन 04:10 बजे प्रस्थान 04:15 बजे, कोडरमा आगमन 05:20 बजे प्रस्थान 05:22 बजे, गया आगमन 07:00 बजे प्रस्थान 07:25 बजे, जहानाबाद आगमन 08:13 बजे प्रस्थान 08:15 बजे एवं पटना आगमन 10:40 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08794 पटना-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 30 मार्च, 2021 ( मंगलवार) को पटना से चलेगी। यह केवल एक ट्रिप चलेगी।

पटना प्रस्थान 20:30 बजे, जहानाबाद आगमन 21:25 बजे प्रस्थान 21:27 बजे, गया आगमन 23:00 प्रस्थान 23:20 बजे, कोडरमा आगमन 00:53 बजे प्रस्थान 00:55 बजे, गोमो आगमन 02:35 बजे प्रस्थान 02:40 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 04:45 बजे प्रस्थान 4:50 बजे, मुरी आगमन 05:50 बजे प्रस्थान 05:52 बजे, रांची आगमन 07:20 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, हटिया आगमन 07:45 बजे प्रस्थान 07:50 बजे, राउरकेला आगमन 10:50 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, रायगढ़ आगमन 13:34 बजे प्रस्थान 13:36 बजे, बिलासपुर आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:10 बजे एवं दुर्ग आगमन 19:00 बजे होगा।