सीआरपीएफ के आईजी ने जवानों को सुरक्षा के दिये टिप्‍स

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। सीआरपीएफ के आईजी महेश्वर दयाल बुधवार को गोमिया स्थित झुमरा पहुंचे। उन्होंने सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया। इसके बाद जवानों का हौसला बढ़ाया। उन्‍होंने कहा कि‍ हाल के दिनों में झारखंड में नक्सली घटनाएं घट रही है। इसे देखते हुए  एहतियात के तौर पर सभी जवान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सर्च अभियान चलाएं। उन्होंने सुरक्षा से संबंधित कई टिप्स भी दिए।

आईजी ने कहा कि अभियान में किसी तरह की कोई मुश्किलें आने और कमी महसूस होने पर जरूर बताएं, ताकि उसका निराकरण किया जा सके। झुमरा भ्रमण के दौरान बोकारो के पुलिस कप्तान चंदन झा और 26वीं बटालियन के कमांडेंट कमलेंद्र सिंह ने भी जवानों की हौसला अफजाई की। कैंप का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया।

बतातें चलें कि झारखंड में नक्सली गतिविधियों को देखते हुए सीआरपीएफ के आईजी महेश्वर दयाल राज्य के विभिन्न उग्रवाद प्रभावित जिलों के दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में बोकारो के झुमरा पहाड़ का दौरा बुधवार को किया।