भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच की बैठक कल रांची में

झारखंड
Spread the love

रांची l झारखंड की राजधानी रांची के करमटोली स्थित रांची प्रेस क्लब में भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच की बैठक 21 मार्च को पूर्वाह्न् 11 बजे से होगी। बैठक में केंद्रीय कमिटी के सभी पदधारी, सभी जिले के जिलाध्यक्ष, सचिव और सभी प्रखंड के अध्यक्ष एवं सचिव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

मंच के केंद्रीय महासचिव आनंद किशोर पंडा ने बताया कि बैठक में मंच के कार्यों की समीक्षा, संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आईकार्ड एवं मनोनयन पत्रों का वितरण साथ में जिस जिले में मंच का गठन नहीं हुआ है, वहां जल्द से जल्द इसके गठन पर विचार विमर्श कि‍या जाएगा।